Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

उत्तराखंड, मसूरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जनसभा को संबोधित करेंगे

उत्तराखंड भाजपा के स्टार प्रचारकों का आने का सिलसिला लगातार जारी

देहरादून। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह टिहरी लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। मसूरी में उनकी जनसभा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। आज नड्डा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच रहे। जबकि रविवार को यूपी के सीएम प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे। नड्डा मसूरी में आयोजित होने वाली जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुड़की स्टेडियम में आयाेजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे और हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में वोट मांगे। उन्होंने कहा, हरिद्वार को बनाना है और चमकाना है तो भाजपा को वोट देकर जिताना होगा। त्रिवेंद्र जीतेंगे तो वह केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top