Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

60 लाख से अधिक मतदाताओं के घर पहुंची वोटर स्लिप

देहरादून। उत्तराखंड में 60 लाख से अधिक वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुकी है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी जनपदों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराये गये हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुके हैं। यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में 3 लाख 63 हजार एपिक कार्ड वितरित कर दिए गए हैं। अगले दो दिनों में वोटर स्लिप के साथ-साथ शेष एपिक कार्ड भी वितरित कर दिए जाएंगे।

प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है। 19 लाख 33 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 13 लाख 54 हजार परिवारों को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top