Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई अक्षय तृतीया को खुलेंगे

विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुलेंगे

श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

गोपेश्वर /रूद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। इस यात्रा वर्ष श्री गंगोत्री धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अपराह्न 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त पर खुलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा ( मुखीमठ) में कपाटोद्वान का मुहूर्त तय किया। उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी 10 मई को खुल रहे है। यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाट खुलने का समय तय किया जाना है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच केदार में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शनिवार 13 अप्रैल बैशाखी के शुभ अवसर पर तय हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top