Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

लोकसभा-निर्वाचन आयोग ने कसी कमर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

27 मार्च तक लोकसभा चुनाव के दावेदार नामांकन पत्र भरेंगे

नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी

10,900 लाइसेंसी शस्त्र चुनाव के मद्देनजर जमा कराए

देहरादून। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बीस मार्च यानि आज से शुरू होगी। मंगलवार को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन की तैयारी की जानकारी साझा की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि 20 मार्च, 2024 से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की एक चेक लिस्ट भी बनाई गई है, जिसमें फॉर्म ए, फॉर्म बी, एफिडेविट, सिक्योरिटी डिपोजिट के प्रूफ आदि शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया को करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल suvidha.eci.gov.in की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रत्याशी मोबाइल नंबर द्वारा रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन फार्म भर सकते हैं, जिसका प्रिंट निकाल कर हस्ताक्षर करने के उपरांत आरओ कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया हेतु निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अनिवार्य रूप से जमा कराना आवश्यक होगा। प्रत्याशी पोर्टल में ही डॉक्यूमेंट को भी मुख्यालय में जमा करने की समय और तिथि को भी अपनी सुविधानुसार चयन कर सकते हैं। जिस तिथि में प्रत्याशी प्रत्यक्ष रूप से आरओ मुख्यालय में उपस्थित होकर अपने डॉक्यूमेंट को जमा करा सकते हैं।

इसके अलावा आरओ मुख्यालय के 100 मीटर की परिधि के दायरे में तीन से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। इसी क्रम में प्रत्येक आरओ मुख्यालय में सुरक्षा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।

जमा 10900 लाइसेंसी शस्त्र

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लगभग 94 हजार भवनों से पोस्टर बैनर हटाए गए हैं। सी-विजिल ऐप के माध्यम से आदर्श आचार के लगभग 3066 मामले निस्तारित किए जा चुके हैं, जिनमें से 2800 मामले सही पाए गए एवं निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित कर दिए गए। इसके साथ ही, लगभग 10900 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं, और यह कार्यवाही लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top