Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

लोकसभा चुनाव 2024- भाजपा के प्रचार वाहन सड़क पर उतरे

भाजपा में, कांग्रेस में टिकट की जंग जारी, मनीष खंडूड़ी आज शामिल होंगे

देहरादून। प्रदेश की पांच में से तीन लोकसभा टिकट फाइनल करने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उधर, कांग्रेस छोड़ने वाले मनीष खंडूडी आज भाजपा में शामिल होने जा रहे है। कांग्रेस में टिकट को लेकर जारी जंग के बीच खंडूड़ी के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच पार्टी में अंदरूनी सियासत बढ़ गयी है। मनीष खंडूड़ी 2019 में पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर हार गए थे। इधर, शनिवार को भाजपा ने प्रचार वाहन को रवाना किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री, दुष्यंत कुमार गौतम व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया ।

इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोग रूबरू हो सकेंगे । इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बंसल केबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य विधायक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे । भाजपा का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चल रही हैं इसका आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top