Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी का कड़ा संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल

मुख्यमंत्री ने आला अफसरों की बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की

डीएम ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस बीच इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।

बता दें नगर निगम और प्रशासन की टीम आज गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर वनभूलपुरा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए गई थी। कार्रवाई शुरू करते ही वहां बवाल मच गया। उग्र हुई भीड़ ने अतिक्रमण हटाओ दल पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मियों के साथ पत्रकार और अन्य लोग घायल हो गए। दंगाइयों ने जेसीबी को क्षतिग्रस्त करने साथ ही वहां खड़े वाहनों में भी आग लगा दी। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अश्रु गैस के गोले दागने पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने तत्काल मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों को किसी भी दशा में बख्शा न जाए।

*भूमाफिया कब्जाना चाहता था सरकारी जमीन*

  1. वनभूलपुरा क्षेत्र में नजूल की इस जमीन पर भूमाफिया का कब्जा था। यहां प्लाटिंग की जा रही थी। शासन प्रशासन की कार्रवाई से बचने के लिए अवैध तरीके से नमाज स्थल और मदरसे का निर्माण किया गया था। करीब तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम अपना कब्जा ले चुका था। तब नमाज स्थल और मदरसे को सील कर दिया गया था। आज इन दोनों निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

*दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई*

सीएम धामी ने कहा कि दंगाइयों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा। शासन-प्रशासन के पास दंगाइयों की वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर अनेक इनपुट हैं, उन सबको एकत्र किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई उन्हीं दंगाइयों से ही की जाएगी। जानकारी जुटाने के लिए दंगाइयों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे।

*रुकेगा नहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान*

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान रुकने वाला नहीं है। प्रदेश भर में सार्वजनिक संपत्ति, स्थलों और सरकारी जमीन को हर हाल में खाली कराया जाएगा अतिक्रमणकारियों के मंसूबे कतई कामयाब नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top