Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स की बैठक एसएसपी की अध्यक्षता में आयोजित

राष्ट्रीय खेल एवं निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की गई

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नेशनल गेम्स एवं नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों से अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
इस दौरान एसएसपी डोबाल द्वारा ऐसे अति संवेदनशील, संवेदनशील पोलिंग बूथ जिनका अभी तक निरीक्षण नहीं किया गया है, के संबंधित सर्किल अधिकारियों को आज ही उक्त बूथों का भ्रमण कर यथास्थिति से चुनाव सेल को अवगत कराने एवं चुनाव सेल प्रभारी को निर्धारित मानकों के आधार पर मतदान केन्द्रों पर फोर्स की नियुक्ति किए जाने के निर्देश दिए गए। नेशनल गेम्स के दौरान यातायात व्यवस्था पर बात करते हुए एसएसपी द्वारा सीओ ट्रैफिक को आज ही तैयार किए गए यातायात प्लान के आधार पर मौके पर जाकर रूट प्लान को जांचने एवं पेश आ रही कमियों को उच्चाधिकारियों से चर्चा कर तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी डोबाल द्वारा आयोजनों को सकुशल संपन्न कराए जाने के हेतु आवश्यक सुझाव देते हुए सभी के साथ मिलकर टीम वर्क करने पर जोर दिया गया जिससे कि उक्त जिम्मेदारियो को सकुशल संपन्न करा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top