Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

भीषण गर्मी से देश के कई राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, लोगों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। उत्तर भारत में अभी गर्मी का कहर जारी है, हालांकि पिछले कुछ दिनों से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. इसी बीच देश के कई राज्यों में बुधवार को झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि दिल्ली एनसीआर में अब भी गर्मी का सितम जारी है। उधर केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले हफ्ते ही मानूसन दस्तक दे चुका है. इस बीच बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिल गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को अगले तीन घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की थी।

इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्य असम के कई इलाकों में बारिश हुई. शहर में बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में पानी भर गया. उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि, “उत्तर-पूर्व बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अगले 3 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़, झारखंड और दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चेन्नई शहर में भी बुधवार को भारी बारिश हुई, जबकि कर्नाटक के हुबली में हल्की बारिश दर्ज की गई. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश में चल रही गर्मी की स्थिति और मानसून की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

इस साल मॉनसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है क्योंकि इसकी शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल, केरल में बड़े पैमाने पर प्री-मॉनसून बारिश हुई। 2023 में मानसून सीजऩ (जून-सितंबर) के दौरान पूरे देश में वर्षा हुई, इसकी लंबी अवधि के औसत का 94 प्रतिशत बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top