Breaking News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की।
सड़क किनारे खड़ी कार में शव मिला
जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
मानवता के उत्थान में चिकित्सकों की अहम भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा
चार धाम यात्रा के लिए चुस्त पशुपालन विभाग
उत्तरकाशी का मथोली गांव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल
मुख्यमंत्री ने चौथे खेलो मास्टर्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

लोकसभा चुनाव 2024- 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर 1717 प्रत्यशियों के लिए आज मतदाता मतदान कर रहे

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ

मतदान  शाम छह बजे तक होगा

नई दिल्ली। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव के चौथे दौर में जिन सीटों पर मतदान है, उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, बिहार की पांच, झारखंड और ओडिशा की चार-चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top