Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

क्षेत्र में दहशत का माहौल, गुलदार के हमले से महिला की मौत

नैनीताल। उत्तराखण्ड में वन्य जीव व मानव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक बार फिर गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला का शव बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव निवासी नवीन जोशी की 49 वर्षीय पत्नी शांति देवी पर बीती देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक आदमखोर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे पहले कि शांति कुछ सोच समझ पाती, गुलदार उसे अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। शांति देवी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने शांति देवी की तलाश शुरू कर दी। जिस पर उन्हें खून के धब्बों के साथ मृतका का क्षत—विक्षत शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार ने मृतका पर इतनी बुरी तरीके से हमला किया है कि उनके शरीर के टुकड़े अलग—अलग जगह से बरामद हुए हैं। इस दुखद घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top