Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

दवाइयों का जखीरा कूड़े के ढेर में मिलने से मचा हड़कंप

देहरादून। विकासनगर क्षेत्रांर्तगत त्रिशला देवी जैन धर्मशाला के पास देर शाम दवाओं का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर सारी दवाओं को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है। बरामद दवाएं एक्सपाइरी डेट की बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम विकासनगर क्षेत्रांर्तगत त्रिशला देवी जैन धर्मशाला के पास स्थानीय लोगो ने कूड़े के ढेर पर दवाओं का जखीरा पड़ा देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होने सारी दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया। यह दवाए कूड़े के ढेर में किसने फेंकी इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। आशंका जताई जा रही है कि यह दवाएं एक्सपाइरी डेट की हो सकती है जिन्हे किसी कैमिस्ट की ओर से फेंका जा सकता है। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाओ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top