Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सख्त हुए धामी !

  • कांग्रेस को भट्ट ने फिर दी चेतावनी

देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर उपजे विवाद ने भाजपा और सूबे की धामी सरकार को अत्यंत ही असहज कर दिया है। डैमेज कंट्रोल की तमाम कोशिशें को नाकाम होता देख अब भाजपा के तेवर भी तल्ख होते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अब अगर किसी के भी द्वारा इस तरह के बयान दिए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह किसी भी पद पर हो या फिर कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

मुख्यमंत्री आज यहां पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की एकता और अखंडता से खिलवाड़ को अब कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं किसी तरह के भड़काऊ बयान देने वालों को कहना चाहता हूं कि वह जो भी बोलें, सोच समझकर बोले। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। उल्टी—सीधी बयान बाजी करने वालों को अब कतई भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने एक बार फिर कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता इस मामले पर जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं वह ठीक नहीं है। उनका कहना है कि मैने अपने मंत्री को बुलाकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई, क्या कांग्रेस के नेताओं में ऐसा करने की हिम्मत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि कांग्रेस को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। महेंद्र भटृ की नसीहत पर कांग्रेस नेत्री गरिमा दसोनी का कहना है कि भाजपा को क्या नुकसान होने वाला है इससे अब डर तो भाजपा के नेता रहे हैं। लेकिन नसीहत वह कांग्रेस को दे रहे हैं। प्रदेश का माहौल भाजपा खराब कर रही है कांग्रेस नहीं।
राज्य की राजनीति में प्रेमचंद के बयान के बाद जो तूफान आया है वह थमता नहीं दिख रहा है। इसलिए भाजपा ने अब इससे निपटने की नई रणनीति बनाई है। वह प्रेमचंद अग्रवाल पर कोई कार्रवाई करेगी या फिर अन्य कोई बली का बकरा बनाया जाएगा समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top