Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

तीन दिन मौसम में ट्रिपल अटैक की चेतावनी

बर्फबारी व बारिश का येलो अलर्ट

कोहरा मैदानी भागों में छाया रहेगा

मौसम पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदला रहेगा

देहरादून। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला—बदला रहने वाला है। पहाड़ पर बारिश और बर्फबारी तथा मैदानी भागों में कोहरे की घनी चादर जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। पहाड़ के तापमान में भारी गिरावट से शीत लहर का प्रकोप बढ़ने वाला है।
मौसम विभाग द्वारा राज्य के मौसम के बारे में आगामी तीन दिनों में मौसम के ट्रिपल अटैक की चेतावनी देते हुए लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल शाम से राज्य के मौसम में यह बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उनका कहना है कि राज्य में पश्चिमी विच्छोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के सभी तीन हजार मीटर से ऊंचाइयों वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। उनका कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली तथा पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में इस दौरान कहीं बारिश व कहीं बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी।
इसके साथ ही राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण शीतलहर का प्रकोप बढे़गा। बीते दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है हरिद्वार, उधम सिंह नगर और हल्द्वानी तथा नैनीताल में कोहरे के कारण जनजीवन पहले से ही अस्त—व्यस्त है। मौसम विभाग द्वारा 12 जनवरी को बारिश व बर्फबारी की संभावनाओं के मद्दे नजर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तथा लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। उन्होंने खास तौर से छोटे बच्चों और बुजुर्गों से इस दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखना को कहा गया है। मौसम के इस ट्रिपल अटैक की चेतावनी के बाद सभी जिला प्रशासनों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा अलाव व रैन बसेेरो की व्यवस्थाएं दुरस्त रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top