Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

24 घंटे में लूटे दो पेट्रोल पंप

  • पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती

उधमसिंहनगर। हथियार बंद बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर पेट्रोल पम्पों पर दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। मामलों की सूचना मिलने पर पुलिस अब लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर रोड पर फ्यूल्स के नाम से पेट्रोल पंप है। यह पंप दो महीने पहले ही खुला है। शनिवार रात लगभग 11.30 बजे जब सेल्समेन ओवैस और अजय ड्यूटी पर थे तो दो बाइकों पर तीन—तीन बदमाश हथियारों सहित पंप पर आए एक—एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर सेल्समैनों को कब्जे में ले लिया और 80 हजार रुपये लूटकर रुद्रपुर की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उधर, 24 घंटे के भीतर खटीमा के पेट्रोल पंप पर लूट के बाद दूसरी वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है खटीमा कोतवाली क्षेत्र के झनकट इलाके में भी 6 बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बल पर पेट्रोल पंप सेल्समैन से 47 हजार की नगदी लूट डालीै बदमाशों ने झनकट स्थित गुरुनानक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top