Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारधाम के लिए रवाना हुई

  • सैकड़ों श्रद्धालु डोली प्रस्थान के दौरान रहे मौजूद

  • केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेगें

रूद्रप्रयाग। रविवार को शांति भैरव नाथ पूजन के बाद आज 10.30 बजे भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ, रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम के लिए रवाना हुई। प्रस्थान से पूर्व पंचमुखी मूर्ति का पंच स्नान एवं भव्य श्रृंगार किया गया।
केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार, 2 मई को प्रातः 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। पंचमुखी डोली आज सोमवार को उखीमठ, संसारी, विघापीठ और गुप्तकाशी बाजार में श्रद्धालुओं को दर्शन कराते हुए प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी। इस दौरान जगह—जगह श्रद्धालुओं और विघालयों के छात्रों ने डोली का भव्य स्वागत किया। मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं और यात्रा मार्ग की विस्तृत जानकारी दी। डोली 29 अप्रैल को फाटा, 30 अप्रैल को गौरीकुंड और 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। धाम में पेयजल, विघुत, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।


पंचमुखी डोली प्रस्थान के अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भटृ, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण प्रभारी अधिकारी/ सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, उखीमठ मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल , विश्व मोहन जमलोकी, पंचगाई हक—हकूकधारी, धर्मेंद्र तिवारी, अभिरतन धर्म्वाण संदीप धर्म्वाण, तीर्थ पुरोहित समाज सहित सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी, मनोज, शुक्ला, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश श्ौव, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top