Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

जखमियाली में ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति था सवार, मौत…

टिहरी- जखमियाली में ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

18 अगस्त 2024 देर रात्रि थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रोड़ पर जखमियाली में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई, वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मृतक को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम- आदेश सिंह, S/O अज्ञात, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी:- सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top