Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

वैडिंग प्वाइंट में रखे दस लाख रुपये के सामान को जंगल में लगी आग की चिंगारी ने जलाकर किया राख

लगभग दस लाख रुपए का हुआ नुकसान

पौड़ी। एकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल में जंगल की आग एक वैडिंग प्वाइंट तक पहुंच गई, जिससे यहां वैडिंग प्वाइंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सतपुली तहसील क्षेत्रांतर्गत एकेश्वर ब्लाक के ग्राम बडोली स्थित हरि कृष्ण वेडिंग प्वाइंट में निकटवर्ती पातल गांव के जंगल में लगी आग की चिंगारी से भयावह आग लगी।

पहले से सतपुली से पातल गांव के जंगल की आग बुझा रही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीसरी मंजिल पर डीजे, बिस्तर समेत लाखों रुपए का सामान राख हो गया। इसके साथ ही टीन सेट और भवन को भी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय पटवारी डबल सिंह रावत ने बताया कि लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top