Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

श्री केदारनाथ के कपाट इस दिन बंद होंगे, श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम जारी।

श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट पूर्व परम्परा के अनुसार इस वर्ष शीतकाल हेतु 03 नवंबर, 2024 को भाईदूज के दिन प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याकारी अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली यात्रा कार्यक्रम के अनुसार 03 नवंबर को चल-विग्रह डोली केदारनाथ मंदिर से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान होगी। इसके उपरांत रात्रि विश्राम हेतु रामपुर पहुंचेगी। 04 नवंबर को श्री केदारनाथ भगवान की चल-विग्रह डोली रामपुर से प्रातः प्रस्थान होगी तथा फाटा, नारायण कोटी होते हुए रात्रि विश्राम हेतु श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

05 नवंबर को चल-विग्रह डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रातः 8ः30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11ः20 बजे अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी तथा पूर्व परम्परा के अनुसार अपने गद्दी स्थल पर विराजमान होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top