Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

मसूरी से देहरादून आ रही कार खाई में गिरी, छह घायल

घायलों में तीन महिलाएं नेपाल निवासी ,तीन घायलों की हालत गम्भीर

मसूरी। मसूरी- देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे घटना की सूचना मिलते ही वह मयफोर्स मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

बताया कि कार संख्या UK07FJ6751 देहरादून से मसूरी की तरफ आ रही थी जो की भट्टा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमे तीन लड़के व तीन लड़कियां सवार थी जिनका रेस्क्यू कर खाई से बहार निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमे तीन को गम्भीर चोटे आई है। तीन घायलों को सिविल अस्पताल व तीन को मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया। घायलों की पहचान भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जसपुर, दिलीप सिंह निवासी नरेंद्रनगर, गिरीश सिंह निवासी आगराखाल टिहरी गढ़वाल, मोना, सपना, मीना निवासी कविराजनगर नेपाल के रुप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top