Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

लोकसभा निर्वाचन-बार्डर मीटिंग में सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

देहरादून।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बार्डर मीटिंग आयोजित की गयी । सरदार पटेल भवन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के बॉर्डर चेक पोस्टव आवागमन के मार्गों में निरन्तर सघन चेकिंग/पेट्रोलिंग की जाय।

यह निर्देश बैठक में जारी किए गए

साथ ही सीमावर्ती राज्यों के साथ समय-समय पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अन्तर्राज्यीय सीमा में अनावश्यक रुप से प्रवेश करने वाले वाहनों/व्यक्तियों को रोकने हेतु संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

गढ़वाल रेंज से सटे सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, सिरमौर, व शिमला को अपराधियों (मफरूरों,वारन्टियों, वांछित,पुरूस्कार घोषित इत्यादि) की सूची का आदान प्रदान किया गया तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए रेंज के सीमावर्ती जनपदों को टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

चुनाव के दौरान अराजक तत्वों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध अस्लाहों की तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने व सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय ऐसे व्यक्ति जो निर्वाचन में व्यवधान उत्तपन्न कर सकते हैं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश निर्गत किये गये ।

 गढ़वाल रेंज के राज्यों पर स्थित बॉर्डर चैक पोस्टों/बैरियर पर निगरानी हेतु CCTV स्थापित करने हेतु जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी व उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया।

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने हेतु सीमावर्ती राज्यों से सटे गांवों, आवागामन के मार्गों, तस्करी के सम्भावित छद्म मार्गों व अवांछनीय तत्वों की सूची भी बॉर्डर मीटिंग में उपस्थित सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से साझा कर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top