Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

राज्य आंदोलनकारियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तरह कोषागार से नियमित पेंशन मिलेगी

देहरादून। राज्य आंदोलनकारियों को भी स्वतंत्रता संग्राम सेनारियों की तरह पेंशन मिलेगी।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन देहरादून के पत्र 23 दिसम्बर, 2024 द्वारा राज्य आन्दोलनकारियों को भी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी पेंशनरों की भांति कोषागार के माध्यम से नियमित पेंशन के भुगतान का निर्णय लिया गया है। राज्य आन्दोलनकारियों की माह मार्च, 2025 से पेंशन का भुगतान (जो अप्रैल, 2025 में आहरित होगी) कोषागार के माध्यम से किया जाएगा।
डीएम ने जनपद देहरादून के चिन्हित समस्त राज्य आन्दोलनकारी / आश्रित राज्य आन्दोलनकारी को सूचित करते हुए अनुरोध किया कि अपने अभिलेख विवरण जिलाधिकारी कार्यालय अथवा अपने—अपने क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रारूप—01 (पेंशन पेमेंट आर्डर (पी०पी०ओ०) तथा प्रारूप—02 भरकर 10 फरवरी, 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं जिससे की उक्त सूचना ससमय संकलित कर कोषागार को प्रेषित की जा सके।
जनपद के पेंशन स्वीकृर्ता अधिकारी अर्थात जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित सूचनायें निर्धारित प्रारूप (पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) पर कोषागार को उपलब्ध करायी जानी है। जिसमें नाम, पति/पिता का नाम, स्थायी निवास का पता, ज्वाईन्ट फोटो, पेंशन प्रारंभ होने का वर्ष एवं दिनांक, मुंह या हाथ में वैयक्तिक पहचान चिन्ह, लम्बाई, जन्मतिथि, पेंशन की दर, पीपीओ संख्या, बैंक का नाम, अकाउन्ट नं. आधार नं०, मोबाईल नं०, नॉमिनी से संबंध, पेंशनर नमूना हस्ताक्षर, जेण्डर, पेंशन स्वीकृतकर्ता के नमूना हस्ताक्षर आदि। राज्य आन्दोलनकारियों को फरवरी, 2025 तक की पेंशन वर्तमान व्यवस्था के आधार ही आहरित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top