Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध

नई दिल्ली/ देहरादून। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली में सैनिक स्कूल के निर्माण का अनुरोध किया गया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि राज्य का जनपद चमोली एक सीमान्त होने के साथ साथ सैनिक बाहुल्य जनपद है। उन्होंने कहा सैनिक के रूप में राष्ट्र सेवा का जज्बा यहाँ के लोगों में कूट-कूट कर भरा है। यही कारण है कि यहाँ सैनिक एवं पूर्व सैनिक अपने बच्चों को सैनिक परिवेश के स्कूलों में प्रवेश के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। उन्होंने कहा सीमान्त जनपद चमोली एवं निकटतम् क्षेत्र में कोई भी सैनिक स्कूल/आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित नहीं है। यहाँ के पूर्व सैनिकों द्वारा कई वर्षो से मांग की जाती आ रही है, कि जनपद चमोली में भी जनपद पिथौरागढ़ स्थित जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल संचालित / स्वीकृत हो सके, जो देश के प्रथम सी०डी०एस० जनरल बिपिन रावत के नाम से संचालित हो। ताकि इस पहाड़ी क्षेत्र से सैनिकों / पूर्व सैनिकों एंव उनके परिवारों का अन्य क्षेत्रों में उत्तराखण्ड की मुख्य समस्याओं में एक पलायन करने लिए मजबूर न हो सके।

मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को विश्वास जताते हुए कहा जनपद चमोली में आर्मी पब्लिक विद्यालय स्वीकृत करने पर उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग भूमि आवंटन एवं अवस्थापना विकास के लिए अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उत्तराखण्ड के सीमान्त जनपद चमोली के पूर्व सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मॉग जनपद चमोली में भी जनरल बी०सी० जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल की भाँति ही एक आर्मी पब्लिक स्कूल स्वीकृत/ स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिसपर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामले में शीघ्र आवश्यक कारवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top