Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

राजधानी देहरादून से भेजे गए 1975 कारतूसों के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से तस्करी कर ले जाये जा रहे 1975 कारतूसों के साथ उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि वह राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स से यह कारतूस लेकर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज यूपी एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर अर्तराष्ट्रीय तस्कर राशिद अली को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 1975 कारतूस बरामद हुए। इतने भारी मात्रा में कारतूसों का जखीरा देख एसटीएफ हैरान रह गयी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद कारतूस उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून स्थित राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स से लेकर जा रहा था। बताया कि आरआईएसएस में यह कारतूस शूटिंग खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण हेतु मंगवाए गए थे। रशीद अली के बयान पर एसटीफ ने आरआईएसएस के संचालक सुभाष राणा ओर उसके साथी सक्षम को भी आरोपित बनाया है। बता दें कि सुभाष राणा पद्मश्री जसपाल राणा के छोटे भाई है एवं सुभाष को स्वयं द्रोणाचार्य समान प्राप्त है। हालांकि संचालक सुभाष राणा ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कारतूसों की तस्करी से अनभिज्ञता जताई हैं और बताया कि उनकी अकादमी का यह नाम नहीं है। एसएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान देहरादून दिल्ली हाइवे पर स्विफ्ट कार सवार रशीद अली को पकड़ा गया था तथा कार से टीम को 12 बोर की इटली में निर्मित 1975 कारतूस बरामद हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top