Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

गज्जी बैंड से किंगक्रेग तक सेटलाईट पार्किंग हकीकत में की गई तब्दील

डीएम: 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा का ट्रायल किया जायेगा

देहरादून। किंगक्रेग से गज्जी बैंड तक सेटलाईट पार्किग हकीकत में तब्दील की गयी। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल किया जायेगा।
आज यहां जिला प्रशासन के प्रयासों से मसूरी को अब जल्दी जाम से सहूलियत मिलने जा रही है। मसूरी में हाथीपाव एवं क्रिग्रेंग से शटल सेवा संचालन के कार्यों में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में रेखीय विभाग के आला अधिकारियो की बैठक ली। हाथीपांव से किंग्रेग पार्किंग व जॉर्ज एवरेस्ट को जाने वाली दोनों सड़क पर सुधारिकरण के कार्य कराने तथा क्रेस बैरियर लगाने, चिन्हित स्थान पर स्पेस उपलब्ध करने सहित रूट व स्थलों की साइनेज एवं रूट मैप लगाने के कार्य को 15 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उप जिलाधिकारी, आरटीओ, अधिशासी अधिकारी लोनिवि एवं सीओ मसूरी कार्यों में तेजी लाने हेतु आपसीय समन्यवय बनाते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्देशित किया कि 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल संचालन किया जायेगा, समय पर सभी कार्य पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी के निर्देशन में किंगक्रेग से गज्जी बैंड तक सेटलाईट पार्किंग हकीकत में तब्दील हो रही है साथ मसूरी में शटल सेवा संचालन कार्य तेजी से बढ़ रहा हैं। 15 दिसंबर तक हाथीपांव एवं किंगक्रेग सेटेलाईट पार्किंग, टॉयलेट, केंटीन्स, लाईटिंग, साईनेजस, टिक्टिंग बेरियर करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गा हैं, लास्ट माईल कनेक्टीविटी हेतु मॉल रोड पर गोल्फकार्ट संचालित करने हेतु तेजी कार्य गतिमान है तथा प्रक्रिया सम्पादित की जा रही है, जिसके लिए 15 से 20 दिसम्बर तक शटल सेवा की ट्रायल किया जायेगा। मसूरी में आए दिन जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बसंल ने शटल सेवा प्रारम्भ करने की योजना पर कवायद शुरू की। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ हॉथीपांव बैंण्ड से किं्रगेग पार्किंग मसूरी तथा मॉल रोड आदि स्थलों का पैदल भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु सेटेलाईट पार्किंग की विकल्प तरासी गई। शटल सेवा हेतु वाहनों की रूट किंग्रेग पार्किंग से लाईब्रेेरी चौक मसूरी, किंग्रेंग पार्किंग से पिक्चर पैलेस मसूरी, हाथीपांव से लाईब्रेरी चौक मसूरी, हाथीपांव बैंड से पिक्चर पैलेस मॉल रोड मसूरी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अनामिका, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश ठाकूर, आरटीओ सुनील शर्मा, अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, एआरटीओ राजेन्द्र विराटिया सहायक अवर अभियंता राजेन्द्र पाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top