Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

दुःखद: केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैलारानी रावत का हुआ निधन, मैक्स अस्पताल देहरादून में ली अंतिम सांस

देहरादून: केदारनाथ की तेजतर्रार विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार को देर रात निधन हो गया है। वे पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर थीं, वे 68 साल की थीं, उनके निधन से केदारघाटी शोक में डूब गई है।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। लोकसभा चुनाव के दौरान शैलारानी ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढियों से गिर गई थी, इस कारण उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी, एक शिक्षिका के रुप में अपना कैरियर शुरू करने वालीं शैलारानी रावत कई राजनीतिक पदों पर रहीं,

उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर कांग्रेस से शुरू किया था और 2012 में वह विधानसभा पहुंची थीं, हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय शैलारानी भी पार्टी के नौ वरिष्ठ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई थी, भाजपा ने 2017 में उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया, लेकिन वह हार गई, 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया, इस बार शैलारानी ने जीत दर्ज की, उनके निधन के बाद सीट खाली हो गई है।

2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थी, उन्हें आंतरिक चोट आई थी, मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था, करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर अपने घर लौटीं और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान वे फिर चोटिल हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top