Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

ब्रेकिंग- मंगलौर उपचुनाव में लाठी डंडे व गोली चली,कई लोग जख्मी

घायलों से लिपट कांग्रेस उम्मीदवार  फफक- फफक कर रो पड़े

काजी निजामुददीन अस्पताल पहुंचे घायलों को लेकर ,लगाए गम्भीर आरोप

मंगलौर। उपचुनाव में आज मतदान के दिन हिंसा की वारदात में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुददीन घायलों को देख फफक फफक कर रो पड़े। वे स्वंय घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। कार्यकर्ताओं के कपड़े खून से सने हुए थे। काजी ने कहा कि 100 राउंड गोली चलाई गई है। घायलों का मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंइलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना लिब्बरहेडी गांव में हुई है जहां आपसी झडप में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। बुधवार की सुबह लिब्बरेहडी गांव के बूथ संख्या 5354 में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे चले। और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। अस्पताल परिसर में मीडिया से बातचीत में आक्रोशित कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि सत्ताधारी व प्रशासन उन्हें हर कीमत पर हराना चाहता है। हराना मुझे है तो हराओ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटरों को वोट देने से रोका जा रहा है और लाठी डंडों से पीटा गया। वहीं काजी निजामुद्दीन फायरिंग का भी आरोप लगाया है। नेता विपक्ष यशपाल आर्य, हरीश रावत व करण मेहरा ने कहा कि भाजपा समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। और कांग्रेस के मतदाताओं को वोट देने से रोक रहे हैं। हिंसा की घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस के काजी निजामुददीन, भाजपा के करतार से भड़ाना व बसपा उम्मीदवार के बीच मुकाबला है।

बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी की मौत के बाद मंगलौर सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज वोट डाले जा रहे हैं। इस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं ने वोटरों को डराने धमकाने और हिंसा की आशंका व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top