Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

जनपद रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग लिंचोली के पास पहाड़ी पर फंसे युवकों का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

आज दिनांक 03 जून 2025 को आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ यात्री लिंचोली के पास नदी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट लिंचोली से उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा सर्चिंग करते हुए नदी किनारे फंसे हुए व्यक्तियों तक पहुंच बनाई गई। मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि वे कुल 5 लोग थे, जो श्री केदारनाथ जी के दर्शन के उपरांत वापसी में शॉर्टकट लेने के प्रयास में लिंचोली से नीचे नदी की ओर उतर गए। इनमें से 3 लोग किसी तरह वापस लौट आए, जबकि दो युवक— धर्मवीर (उम्र 28 वर्ष) एवं शैली सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी दिल्ली, रास्ता न होने के कारण पहाड़ी/चट्टान में फंस गए थे। लगातार हो रही बारिश के कारण वे भीग गए और अत्यधिक ठंड से उनकी तबियत भी बिगड़ गई।

SDRF टीम द्वारा सूझबूझ व तत्परता से दोनों व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top