Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

पहाड़ पर बारिश व बर्फबारी जारी

पहाड़ शीत लहर से कांपने लगा

तीन—चार दिन तक सुधार की नहीं उम्मीद

पारा लुढ़का, सैलानियों की बढ़ी मुसीबत

देहरादून। पहाड़ के मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। बीती रात से राज्य के सभी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले हिस्सों में हो रही बर्फबारी के कारण समूचा पहाड़ थर—थर कांपने लगा है। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण जहां आम जन जीवन प्रभावित हुआ है वही बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी मुश्किलों में डाल दिया है।
बीते दो—तीन दिन चटक धूप के बाद बीती रात से उत्तराखंड का मौसम एक बार फिर बदल गया है। उत्तरी भारत में पश्चिमी विच्छोभ की सक्रियता के चलते न सिर्फ उत्तर भारत बल्कि उत्तराखंड को भी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
बीती रात से राज्य के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग तथा चमोली के साथ पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। 2500 मीटर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। हर्षिल में भारी बर्फबारी से सैलानियों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तथा वह होटलों में कैद होकर रह गए हैं। उधर पिथौरागढ़ में बर्फबारी से कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है चार धाम क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में पढ़ रहा है।
बात राजधानी दून की की जाए तो यहां बीती रात से ही रुक—रुक कर बारिश हो रही है वहीं हरिद्वार, नैनीताल व उधम सिंह नगर में बारिश व कोहरे के कारण जनजीवन थम सा गया है। सभी जिलों को सर्दी से बचाव के उपाय करने को कहा गया है। अलाव व रैन बसेरों की स्थिति दुरस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले तीन—चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। जिसके कारण बच्चों व बुजुर्गों को खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top