Breaking News
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता

ऋषिकुल में प्राच्य शोध संस्थान को वैश्विक केंद्र बनाने की तैयारी, कुंभ से पहले पूरा करने के निर्देश

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल (हरिद्वार) के समग्र विकास और विस्तार की योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संस्थान को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन विज्ञान, संस्कृति और आधुनिक शोध के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संस्थान का कार्य जल्द शुरू कर आगामी कुंभ से पहले पूरा किया जाए। साथ ही राज्य के सभी जनपदों की लोक कला पर आधारित गतिविधियों को भी इसमें शामिल करने पर जोर दिया गया।

संस्थान में वैदिक गणित, वेद-विज्ञान, उपनिषद दर्शन, भारतीय तर्कशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और जीवन मूल्यों पर आधारित आधुनिक शोध व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके अलावा डिजिटल पांडुलिपि संरक्षण, आधुनिक पुस्तकालय, शोध प्रयोगशालाएं और ई-लर्निंग सुविधाएं विकसित कर इसे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए गए।

सरकार की योजना के तहत संस्थान को भारतीय विद्या की विभिन्न शाखाओं के गहन अध्ययन के साथ-साथ पर्यटन, आयुर्वेद, ज्योतिष और योग शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top