Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

पुलिस सख्त: सर्व समाज की महापंचायत पर किया लाठीचार्ज

देहरादून। सर्व समाज की महापंचायत पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर तितर बितर किया। इस दौरान वहां पर भगदड मच गयी।
खानपुर विधानसभा के पूर्व व वर्तमान विधायकों की आपसी अदावत अब सडकों पर दिखायी देने लग गयी है। खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश शर्मा 25 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन के किले बाहर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे जिसके अगले दिन कुवंर प्रणव चैम्पियन अपने समर्थकों के साथ उमेश शर्मा के आवास/ कैम्प कार्यालय पहुंचे। जहां पर चैम्पियन के द्वारा अपनी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग करने के साथ ही भद्दे शब्दों का भी प्रयोग किया गया। काफी देर तक चैम्पियन अपने समर्थकों के साथ वहां पर डटे रहे और उमेश कुमार को गालियां देने के साथ ही फायरिंग भी की। जिसके बाद अपने आवास पर पहुंचे उमेश कुमार को जब इस बात का पता चला तो वह भी पिस्टल उठाकर चैम्पियन के आवास की तरफ भागे लेकिन उनको पुलिस व उनके समर्थकों ने रोक दिया। दोनों ही घटनाओं का वीडियो वायरल हो गया। जिसको पुलिस विभाग ने सख्ती से लिया और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उमेश व चैम्पियन को गिरफ्तार कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से कुंवर प्रणव चैम्पियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया और उमेश कुमार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिसके बाद गुर्जर समाज ने महापंचायत करने का एलान किया था लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते उनको महापंचायत को स्थगित कर देना पडा था। आज यहां उमेश शर्मा के द्वारा भी रूडकी में सर्वसमाज की महापंचायत का एलान किया गया। जिसके चलते पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर रखी थी। आज सुबह जैसे ही लोगों की भीड महापंचायत के लिए लक्सर में एकत्रित होने शुरू हुए तो पुलिस ने उनको चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद पुलिस ने पहले उनको वहां से जाने के लिए कहा लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड का तितर बितर कर दिया। इस दौरान वहां पर भगदड मच गयी जिसको जहां जगह मिल रही थी वह वहीं को भागने लगा। कुछ देर में ही पुलिस ने सभी को वहां से हटा दिया। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top