Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

गणतंत्र दिवस के मौके पर डोईवाला शुगर मिल गार्ड की हर्ष फायरिंग से अधिकारी घायल

डोईवाला। गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के दौरान एक सुरक्षाकर्मी द्वारा लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने पर शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक छर्रे लगने से घायल हो गए। घायल अधिकारी को तत्काल सिनर्जी अस्पताल भर्ती कराया गया। वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोईवाला शुगर मिल में ध्वजारोहण के समय नियुक्त सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग की गयी। बन्दूक से चली गोली नीचे जमीन पर लगकर गोली के छर्रे सीधे शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक के पेट पर लगे।घायल अधिकारी को तत्काल सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया । इस मौके पर स्कूली बच्चे व मिल स्टॉफ व अन्य व्यक्ति मौजूद थे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0स0- 26/24 धारा 338 भादवि व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top