Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

गैर हिंदुओं पर सभी धामों में प्रतिबंध लगे

  •  तीर्थ पुरोहितों और विहिप की मांग

देहरादून। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की पहल के बाद अब राज्य के सभी चारों धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग जोर पकड़ती जा रही है। बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि सभी धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
उल्लेखनीय है कि अभी दो दिन पूर्व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा था कि कुछ लोगों द्वारा यात्रा के दौरान मांस और शराब की सप्लाई की जाती है जिसमें धामों की पवित्रता खंडित होती है। उन्होंने कहा था कि उन्हें लंबे समय से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री धामी से इस बारे में बात करेगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था को आघात पहुंचता है।
आशा नौटियाल द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों तथा विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम सहित सभी चारों धामों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था के मद्देनजर यह जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top