Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

श्रद्धा और संस्कृति का संगम बनेगी नंदा देवी यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

सभी प्रमुख पड़ावों पर चिकित्सा सेवाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का होगा आयोजन

देहरादून। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सचिवालय में शुक्रवार प्रातः एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समयबद्ध मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को इस ऐतिहासिक यात्रा से जोड़ा जाएगा। इससे जहां एक ओर सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण भागीदारी से आयोजन और भी जीवंत और प्रभावशाली बनेगा।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से एक समग्र कार्ययोजना तैयार करें और वर्ष 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें, ताकि माँ नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित, भव्य और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top