Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

‘मेरे गांव की बाट’ फिल्म को मुन्ना चौहान ने की टैक्स फ्री करने की बात

संस्कृति को समझना हो तो जौनसार बावर पर बनी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ प्रत्येक समुदाय को देखनी चाहिए : मुन्ना चौहान

देहरादून 8 दिसंबर। विकास नगर विधानसभा के विधायक मुन्ना सिंह चौहान अपने परिवार के साथ जौनसार बावर की पहली फीचर फिल्म ‘मैरै गांव की बाट’ देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म जौनसार बावर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने का एक प्रभावशाली संदेश देती है साथ ही, इसमें महिला सम्मान और रिवर्स प्लाईन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
विकास नगर के विधायक चौहान ने राज्य सरकार से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात की। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए।


फिल्म देखने के बाद श्री चौहान ने कहा कि जौनसार बावर की संस्कृति और उसके मूल्यों को बढ़ावा देने में यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर श्री चौहान ने यह भी कहा कि यह फिल्म केवल जौनसारी समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड वासियों के लिए प्रेरणादायक है। इसे गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार के सभी समुदाय को देखना चाहिए जिससे सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँच सके। उन्होंने कहा कि रिवर्स प्लाईन और संस्कृति संरक्षण जैसे मुद्दों पर आधारित यह फिल्म पूरे प्रदेश में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top