Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

मास्टर प्लान के कार्य पर लगी रोक, कड़ाके की ठंड के चलते, अप्रैल माह से होगा शुरू कार्य

गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के चलते मास्टर प्लान के कार्य रुक गए हैं। धाम में काम करने वाले 80 मजदूर और इंजीनियर लौट गए हैं। अब अप्रैल माह से यहां काम शुरू होगा। बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बदरीनाथ महायोजना के काम को कड़ाके की ठंड ने रोक दिया है। इन दिनों धाम में द्वितीय चरण के काम चल रहे थे जबकि प्रथम चरण के काम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा था लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब वहां रहकर काम करना मजदूरों इंजीनियरों के लिए संभव नहीं था।

इस कारण परियोनजा के काम में लगे लोनिवि पीआईयू के 80 मजदूर इंजीनियर लौट गए हैं। धाम में इन दिनों सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट आदि के काम चल रहे थे लेकिन पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में मशीन ऑपरेटर, मजदूर इंजीनियरों के लिए काम करना संभव नहीं हो पा रहा था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी ने बताया कि ठंड अधिक होने के चलते धाम में निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं और मजदूर कर्मचारी लौट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top