Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

रुद्रप्रयाग। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाउत्सव की तैयारियां जोरो पर हैं। हर कोई इस पल का साक्षी बनने के लिए उत्साहित है। इस उत्सव को और भव्य बनाने के लिए मय हिमालय की मेरूसुमेरू पर्वत शृंखलाओं के मध्य स्थित बाबा केदारनाथ में घी के 108 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। धाम में रह रहे संत स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में यह उत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही राम नाम की धुन के बीच बीच सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस दौरान धाम में कुल तीस लोग मौजूद रहेंगे। संत स्वामी ललित रामदास ने बताया कि वे बीते 13 वर्षो से भगवान राम के दर्शन करते रहे है। मान्यता है कि आदिदेव महादेव के ईष्ट भी श्रीराम ही हैं। राम नाम लेकर ही उन्होंने विष को अपने कंठ में लिया था, और नीलकंठ के नाम से जप किया। अयोध्या में 500 साल बाद हो रहे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में धाम में खासा उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top