Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

केदारनाथ: भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5,623 वोटों से हराया

केदारनाथ : केदारनाथ उपचुनाव में एक बार फिर से कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा के लिए यह जीत खास मायने रखती है, क्योंकि केदारनाथ की पवित्र भूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। आशा नौटियाल को 23,814 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत को 18,191 वोट मिले। इस प्रकार आशा नौटियाल ने 5,623 वोटों से जीत हासिल की है।

बीजेपी में जश्न का माहौल
केदारनाथ में भाजपा की जीत के बाद से भाजपा में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री आवास में जश्न का माहौल है और भाजपा नेता मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, सीएम धामी ने समस्त केदारनाथवासियों और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक बताया।

सीएम धामी का बयान: जनता ने डबल इंजन सरकार पर जताया विश्वास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह जीत न केवल डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्व विकास कार्यों पर जनता के अपार विश्वास की पुष्टि है, बल्कि यह बाबा केदार की पवित्र भूमि पर झूठ और भ्रामक राजनीति करने वालों को करारा जवाब भी है। सीएम ने कहा, “केदारनाथ उपचुनाव में देवतुल्य जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है, जो भाजपा की नीतियों और कार्यों पर विश्वास का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top