Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड ने पत्रकारों की समस्याओं पर किया मंथन

यूनियन की हरिद्वार इकाई के पदाधिकारियों का दून पहुंचने पर किया स्वागत

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज एक होटल में यूनियन की हरिद्वार जिला इकाई  के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुयी। बैठक मे पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे आगामी दो से चार अप्रैल को पांडिचेरी में आयोजित आईजेयू के राष्ट्रीय अधिवेशन के सम्बन्ध मे भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत ने जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड की हरिद्वार जिले की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्हांेने विश्वास जताया कि यूनियन की हरिद्वार जिला इकाई पत्रकारों के हितों के लिए बेहतर कार्य करते हुए संगठन को भी मजबूती प्रदान करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। बैठक में यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड (रजि.) प्रदेश में श्रम कानूनों के तहत पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन है। यूनियन (.आईजेयू) इडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली से संबद्ध है।

उन्होंने कहा यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च आदर्शाे व परंपराओं को बनाए रखना व पत्रकार  हितों के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हरिद्वार जिले के अधिकांश पत्रकारों ने जर्नलिस्ट यूनियन मे आस्था जताते हुए पत्रकार हितों के लिए एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है। बैठक में हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार डा. शिव शंकर जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार गोपाल रावत, आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जयसिंह रावत,यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता,प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, देहरादून जिला इकाई के अध्यक्ष मो0 शाहनजर,जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट, हरिद्वार जिला इकाई के अध्यक्ष प्रवीण झा, जिला महामन्त्री मनोज सिंह रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मौजूद रहे। हरिद्वार जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का देहरादून पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य  स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top