Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट और कड़े प्रबंध

  • सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में जारी हाई अलर्ट

  • हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी

  • अतिक्रमण प्रकरण की कल होने वाली सुनवाई से पहले प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई

  • बनभूलपुरा में पुलिस की बड़ी मुहिम, क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू

  • रेलवे भूमि विवाद पर संभावित फैसले से पहले सुरक्षा एजेंसियां हुईं अधिक सतर्क

    हल्द्वानी | बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर बने हजारों अवैध मकानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो दिसंबर को होने वाली सुनवाई से पहले पूरा प्रशासनिक तंत्र अलर्ट मोड पर आ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने रविवार को जमीनी तैयारियों की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की। रेलवे भूमि पर 29 एकड़ जमीन पर लगभग 4365 अतिक्रमण होने का दावा किया गया है, जिन पर कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। यह मामला कई वर्षों से न्यायालय में लंबित है और सुनवाई से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रशासन कड़ी नजर बनाए हुए है।

    सुनवाई के मद्देनजर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बहुउद्देशीय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें डीएम ललित मोहन रयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। रेलवे, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है या सरकारी कार्य में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है और पुलिस को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और आवश्यक उपकरण मुहैया करा दिए गए हैं ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top