Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

स्वास्थ्य महकमा चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा

बदरीनाथकेदारनाथ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी

उत्तराखण्ड के अस्पताल होंगे उच्चीकृत

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान इस बार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ-केदारनाथ के अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कैबिनेट ने दोनों अस्पतालों में उपकरण खरीद के लिए शॉर्ट टर्म टेंडर की मंजूरी दे दी है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि बदरीनाथ अस्पताल के लिए साढ़े छह करोड़ जबकि केदारनाथ अस्पताल के लिए चार करोड़ रुपये से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी मशीनों के साथ कई और उपकरण खरीदे जाने हैं। इससे यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होने पर जांच की सुविधा मिल पाएगी। साथ ही हायर सेंटर रेफर होने से पहले ही इलाज शुरू हो पाएगा। डॉ. कुमार ने बताया कि शॉर्ट टर्म टेंडर के तहत उपकरण खरीद को सात दिन में कंपनियां आमंत्रित की जाती हैं जब कि सामान्य टेंडर में वक्त लगता है।

उत्तराखण्ड के अस्पताल होंगे उच्चीकृत

सरकार ने पुरोला, मोरी, सितारगंज, झबरेड़ा और दुगड्डा के साथ राज्य के कई अस्पतालों को उच्चीकृत करने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश भी कर दिए गए हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से अस्पतालों के उच्चीकरण की मांग चूल रही थी। इसको देखते हुए सरकार ने करीब एक दर्जन अस्पतालों को उच्चीकृत कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला को उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किया गया है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झबरेड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पौड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज को उपजिला अस्पताल के रूप में उच्चीकृत किया गया है। सरकार के इस आदेश के बाद अब इन अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही अन्य सुविधाओं के विकास पर भी फोकस किया जा रहा है। इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने थलीसैंण, ऊखीमठ और बड़कोट के अस्पताल के भी उच्चीकरण का फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top