Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

हाथी के बच्चे की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत

  • हाथियों ने गुस्साये  घेरी  में  टे्रन, कई टे्रने हुई लेट

हरिद्वार। टे्रन की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद गुस्साए हाथियो के झुंंंंड टे्रन को घेर लिया जिसके कारण कई टे्रने घंटो बाधित रही।
मामला राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहंा हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही हावड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक हाथी के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों के झुंड ने ट्रेन को चारों ओर से घेर लिया, जिससे रेल यातायात ठप हो गया और कई ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोतीचूर—रायवाला स्टेशन के बीच हाथियों का कुनबा रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही हावड़ा एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। अधिकांश हाथी ट्रैक पार कर गए, लेकिन कुनबे के साथ चल रहा शिशु हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद हाथियों का झुंड ट्रैक के आसपास ही डटा रहा और ट्रेन को घेरे रखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर हावड़ा एक्सप्रेस को घटनास्थल पर ही रोक दिया गया। वहीं दिल्ली आनंद विहार जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को रायवाला स्टेशन पर रोकना पड़ा। घटना के चलते हरिद्वार—देहरादून रेलखंड पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा, तब जाकर ट्रैक को क्लियर कराया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top