Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

दून पुलिस ने उतारी सोशल मीडिया पर मशहूर होने की खुमारी

नेशनल हाइवे पर स्टंट बाइकिंग के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने दिए थे कार्यवाही के निर्देश

पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ स्टंट बाइकिंग कर रहे दोनों युवको की पहचान कर उनके विरुद्ध की वैधानिक कार्यवाही

स्टंट बाइकिंग में प्रयुक्त दोनों बाइकों को एम0वी0 एक्ट में किया सीज

कोतवाली डोईवाला। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 युवको द्वारा नेशनल हाईवे पर मोटर साईकिलों पर रैश ड्राइविंग व स्टंट बाइकिंग की जा रही थी, का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में दिख रहे युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

जिस पर डोईवाला पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रही दोनो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उनका रजिस्ट्रेशन नम्बर क्रमश: यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15 व यू0के0-17-यू- 8159- यामाहा आर-15 होना ज्ञात हुआ। बाइक स्वामियों के संबंध में जानकारी करने पर उक्त दोनों बाइके सुमित पुत्र मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 21 वर्ष तथा सत्यम सैनी पुत्र यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र: 21 वर्ष के नाम पर रजिस्टर्ड होना प्रकाश में आया, जिस पर दिनांक 02/06/2025 को पुलिस द्वारा वीडियो मे दिख रहे उक्त दोनो वाहन चालको के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें थाने पर लाया गया तथा दोनो बाईको को एमवी एक्ट में सीज किया गया, साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कार्यों की पुनरावृत्ति न करने के संबंध में सख्त चेतावनी दी गई।

विवरण वाहन चालक :-

1- सुमित पुत्र श्री मुनेश निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।
2- सत्यम सैनी पुत्र श्री यशवीर सैनी निवासी नौका दूधली रोड, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

विवरण सीज वाहन :-

01- यू0के0-07-एफक्यू-5911 यामाहा आर-15
02- यू0के0-17-यू-8159- यामाहा आर-15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top