Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

मा0 राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु के 20 एवं 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक ली।

जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौपे गए कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करे। मा0 राष्ट्रपति का 20 जून को आशियाना एवं 21 जून योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने आयुष विभाग को योग दिवस के अवसर पर विभागों से समन्वय करते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों को जो जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं उनका समय से पूर्ण कर लें। विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रम स्थलों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक सदर रेनू, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक आयुष मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top