Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

 भूस्खलन और मूसलधार बारिश के बाद भी मसूरी में हालात काबू में, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई रंग लाई

देहरादून- 15 सितंबर को देर रात को मसूरी में हुई मूसलधार बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन की तेज़ कार्यवाही ने हालात को जल्द ही काबू में कर लिया। मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाला श्वैली ब्रिजश् अस्थायी रूप से तैयार कर दोपहिया व हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीज़ल और गैस की आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है।

एसडीएम राहुल आनंद स्वयं हालात की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने च्ॅक् को सड़कों से मलबा हटाने के निर्देश दिए और खाद्य आपूर्ति विभाग को ज़रूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी दिए जा रहे हैं।

प्रशासन ने कालाबाज़ारी पर सख्ती दिखाई है और चेताया है कि संकट का फायदा उठाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता भी राहत कार्यों में जुटे हैं।

पर्यटकों ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि तीन दिन मसूरी में रहने के बावजूद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।ष् मसूरी को फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार किया जा रहा है।

सरकार और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि यदि इच्छाशक्ति और समर्पण हो, तो बड़ी से बड़ी आपदा से भी उबरा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top