Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

इधर शिकायत; उधर एक्शन; त्वरित कार्यवाही जिला प्रशासन की कार्यशैली में अब है शुमार

देहरादून। जिला प्रशासन की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन के तहत 12 बजे अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई और दो बजे तक अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया।
आज यहां जिला प्रशासन की कार्यप्रवृत्ति त्वरित एक्शन एवं समाधान की बन गई जिसमें मामले संज्ञान में आते निस्तारित किए जा रहे है। ऐसा ही एक प्रकरण सोमवार को जिलाधिकारी सविन बसंल के समक्ष जनता दर्शन में आया जब कुल्हाल में शक्ति नहर किनारे बसी सिंचाई विभाग की कालोनी जो एनएचआई द्वारा बल्लपुर पोंटा हाइवे निर्माण के लिए अधिग्रहित करते हुए सड़क निर्माण की है। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि एनएचएआई की अधिग्रहित सड़क किनारे की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। यह शिकायत जनता दर्शन में जिलाधिकारी को 12 बजे प्राप्त हुई थी, तथा 2 घंटे के भीतर ही जनता दर्शन के चलते—चलते ही 02 तक जिला प्रशासन की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर दी गई।
जनता दर्शन में कुल्हाल निवासी शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया कि शक्तिनहर के किनारे सिंचाई विभाग की कालोनी थी जिससे कब्जा प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था एनएचआई द्वारा निमार्णाधीन सड़क किनारे अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार विकासनगर को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके क्रम में जिला प्रशासन तहसील विकासनगर की टीम द्वारा अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। जिलाधिकारी नेे स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कब्जे की शिकायतों पर त्वरित जांच कर करते हुए ध्वस्तीरकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो एवं तहसीलदारों को अपने—अपने क्षेत्रों मे सक्रिय रहते हुए सरकारी भूमि को अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण से मुक्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top