Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

बीते वर्ष की तुलना में चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों ने बनाया रिकॉर्ड, 1.15 लाख अधिक पहुंची संख्या

नया रिकॉर्ड बनाएगी यात्रा, प्रदेश सरकार को उम्मीद 

देहरादून। चारधाम यात्रा में इस बार शुरूआत में ही दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा शुरू होने के पांच दिनों में बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.15 लाख अधिक है। यात्रियों के उत्साह को देखते हुए प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि यात्रा नया रिकॉर्ड बनाएगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम व विकट भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद चार धामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा शुरू हुई। 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। पांच दिन के भीतर ही चारों धाम में 2.50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

बीते वर्ष 22 अप्रैल 2023 को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। पांच दिन में 1.38 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे। जबकि पूरे यात्रा काल में दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 56 लाख से अधिक था। वहीं, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपील की है कि यह यात्रा कुछ दिनों के लिए नहीं है बल्कि नवंबर तक संचालित होगी। यात्री पंजीकरण की उपलब्धता को देखते हुए चारधाम यात्रा की योजना बनाएं। जिससे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में सुगमता से दर्शन हो सकें। दरअसल, चारधाम यात्रा पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के आने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। चारधाम यात्रा नवंबर माह तक संचालित होनी है, लेकिन श्रद्धालुओं में जल्द यात्रा करने की होड़ के कारण उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top