Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन

लखनऊ। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। उन्होंने 85 साल की उम्र में लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। ब्रेन हैमरेज होने के बाद से वह बीते 3 फरवरी से लखनऊ स्थित पीजीआई में ऐडमिट थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर अयोध्या के मठ मंदिरों में शोक की लहर है।
87 साल के सत्येंद्र दास बीते 34 साल से रामलला की सेवा कर रहे थे। वह अस्थायी टेंट से लेकर भव्य मंदिर में विराजमान होने तक रामलला के सेवक के तौर पर कार्य करते रहे। साल 1992 में बाबरी मस्जिद विवाद के समय तत्कालीन रिसीवर की तरफ से आचार्य सत्येंद्र दास को मुख्य पुजारी के तौर पर नियुक्त किया गया था। आचार्य सत्येंद्र दास ने 1975 में संस्कृत में आचार्य की डिग्री ली थी, जिसके बाद साल 1992 में वो टीचर की नौकरी छोड़कर राम मंदिर के पुजारी पद पर आसीन हुए थे। कुछ दिनों पहले ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के एसजी पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। वह हाई ब्लड प्रेशर और डायबीटिज से भी ग्रस्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top