Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग व शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्त पत्र।

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग व शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्त पत्र।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शहरी विकास विभाग के अंतर्गत चयनित हुए अधिशासी अधिकारी कर व राजस्व निरीक्षकों के कुल 153 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों व अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग अपनी लगन और निष्ठा से उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया गतिमान है साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से भी युवाशक्ति की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top