Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

मदन नेगी केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी पर मुख्यमंत्री ने केंद्र का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने की मंजूरी पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति दी गई है, जिसे सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026–27 से शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विद्यालय खुलने से मदन नेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा, साथ ही क्षेत्र के शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रारंभिक चरण में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन) पढ़ाई शुरू होगी, जिसे आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार आने वाले वर्षों में क्रमिक रूप से बढ़ाया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया भी सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह निर्णय भारत सरकार की उस योजना के तहत लिया गया है, जिसमें देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल का यह विद्यालय भी उन्हीं स्वीकृत संस्थानों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top