Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम के रावल से की शिष्टाचार भेंट, लिया आशीर्वाद

देहरादून, गुरुवार: पुष्कर सिंह धामी से आज केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए लगातार प्रयासरत है। साथ ही, आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने हेतु किए जा रहे विशेष प्रयासों का भी उल्लेख किया।

भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top